सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- Sultanpur News: कादीपुर। चार माह से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मार्च 2026 में आरोपी ने एक महिला को मारापीटा था, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उसका गर्भपात हो गया था। मामले में कोतवाली के कलिकापुर गांव के शेर बहादुर यादव के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। रविवार को चौकी प्रभारी सूरापुर रामेंद्र वर्मा ने आरोपी को मंगरावा पेट्रोल टंकी के समीप गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...