सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदा कस्बे में संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जेसी सरोज के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू अवस्था में मिली, लेकिन केंद्र पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि डॉक्टर की अनुपस्थिति में ही मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर निकाली जा रही थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर अनियमितता माना। डॉ. सरोज ने बताया कि इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar N...