सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। विकासखंड भदैया के उच्च प्राथमिक विद्यालय बालमपुर तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं होने की समस्या समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की पैमाइश कराई। इसके बाद विद्यालय को जोड़ने वाले करीब 250 मीटर चकमार्ग पर खड़ंजा बिछाने का निर्देश दिया गया। निर्माण कार्य शुरू भी कराया गया, लेकिन खातेदारों की आपत्ति के बाद कुछ घंटे में ही काम रुक गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...