Sultanpur News: घर से निकली किशोरी लापता, पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता । थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 21 सितंबर की सुबह घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पिता ने 27 सितंबर को कूरेभार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार युवती 21 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे बिना किसी को बताए मोबाइल लेकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया गया कि युवती के पास मौजूद मोबाइल नंबर भी फिलहाल बंद है। पिता विजय कुमार सिंह ने पुलिस से बेटी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.