Sultanpur News: घर से गायब महिला का तालाब में उतराता मिला शव
सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई बहवा गांव में रविवार को तालाब में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से गायब महिला की तलाश कर रहे परिजनों को गांव के पास स्थित गहरे तालाब में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की बेटी अंजली बेटा दीपांशु मां को खोने से बेसहारा हो गए हैं।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सबई बहवा गांव निवासी दिनेश पाल की पत्नी उर्मिला शनिवार रात घर से ग़ायब हो गई थी। रविवार सुबह उनके घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो दिनेश ने ग्राम पंचायत प्रशासक ओमप्रकाश सिंह को इसकी जानकारी दी। इसी दौरान गांव के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.