सुल्तानपुर, अगस्त 3 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता चार पहिया वाहन से घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फिर जिला मेडिकल कॉलेज और बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।बन्धुआकला थाना क्षेत्र के अतागंज मजरे हसनपुर निवासी मिर्जा सफीर बेग (40) रविवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने चार पहिया गाड़ी से घर जा रहे थे। कुड़वार थाना क्षेत्र के महराजगंज-अझुई मार्ग पर पहुंचते ही अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उन पर गोली चला दी। गोली पेट के बगल से आर-पार हो गई। घायल अवस्था में सफीर ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने ट्...