Sultanpur News: घर में चोरों ने ताले तोड़कर समेट ले गये गृहस्थी व घर में रखे कीमती सामान
सुल्तानपुर, अगस्त 9 -- Sultanpur News: लंभुआ,(सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर के कोतवाली क्षेत्र की रूपी का पुरवा पुलिस चौकी अंतर्गत कुसेला गांव में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखा सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुसेला गांव निवासी जवाहर लाल गुप्ता के दो बेटे हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं। इन दिनों जवाहर लाल गुप्ता और उनकी पत्नी बीमार चल रहे हैं और दोनों इलाज के लिए अपने बेटों के पास गए हुए हैं।
घटना का विवरण घर पर किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसर बताया गया कि रविवार भोर में गांव का ही एक पड़ोसी लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला। इसी दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.