सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विरोधियों ने घर में घुसकर मां-बेटी को बुरी तरह से पीटा। साथ ही मकान में तोड़फोड़ किए। आरोप यह भी है कि मकान में ताला लगाकर विरोधियों ने बिजली का करंट दौड़ाया, लेकिन लोगों के सहयोग से मां बेटी की जानबच गई। इस दौरान पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लोदीपुर निवासी मालती पत्नी स्व.जयलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 18 अगस्त को दोपहर के समय मानिक लाल पुत्र सुदामा, उसकी पत्नी राजकली, पुत्र सत्यम, पुत्र शिवांश और पुत्री साक्षी पुराने रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आए। सभी ने एक राय होकर उसे घर से बाहर खींच लिया। दरवाजे के बाहर मां-बहन की गालि...