सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पुत्री अज्ञात कारणों से फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में टीनशेड रखने के लिए बिछाए गए बांस के सहारे लटका मिला। परिजन की मानें तो युवती घर में अकेली थी,वह खाना बनाने के बाद इस घटना को अंजाम दी। युवती के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाई। टीम के सदस्य साक्ष्य सबूत एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुड़वार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी गोकुल प्रजापति की पुत्री कल्पना (18) गुरुवार की सुबह खाना बनाई। खाना खाकर पिता मजदूरी करने के लिए चले गए, तथा मां फूल कुमारी भी गांव में काम के सिलसिले में चली गयी। इसबीच छोटा भाई भी स्कूल ...