सुल्तानपुर, अक्टूबर 30 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते युवक का शव घर के अंदर रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगिनपुर गांव का है। गुरुवार रात लगभग आठ बजे घर के सदस्य बाहर थे। तभी गांव निवासी विनोद गौतम (25) पुत्र अक्कू उर्फ नन्हे घर के कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका हुआ परिजनों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी गुरुवार को सुबह मायके चली गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आत्महत्या का कोई ठोस कारण पता नहीं चल सका है। ...