सुल्तानपुर, अक्टूबर 15 -- Sultanpur News: कूरेभार। कूरेभार कस्बे में बंदरों का आतंक लगातार कस्बावासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बंदरों के झुंड आए दिन घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं, सड़कों और गलियों में बंदरों की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है। सबसे अधिक चिंता स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है। बंदरों के डर से बच्चों को घर से बाहर निकलने और स्कूल आने-जाने के दौरान खतरा बना रहता है। इससे परेशान कस्बावासियों ने वन विभाग से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...