सुल्तानपुर, जुलाई 25 -- Sultanpur News: धनपतगंज। विकास खण्ड मुख्यालय पर राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पंचायत सचिवों व सहायकों को ग्राम पंचायतों की बिकास योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने के लिये प्रशिक्षित किया गया। अयोध्या मण्डक के उपनिदेशक पंचायत के निर्देश पर शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनूप मिश्रा व अम्बरीष वर्मा ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षको ने पंचायत बिकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, ग्राम पंचायतों की भूमिका और ग्रामीणों की अवश्यक्ताओ के अनुरूप बिकास कार्यो के प्रशिक्षण पर प्रकास डाला साथ ही पंचायत सहायकों सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Kodarm...