सुल्तानपुर, सितम्बर 20 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को विकासखंड में खंड प्रेरक सतेंद्र सिंह, आशीष पाण्डेय के संयोजन में चौहानपुर बाजार, पदारथपुर उपाध्याय, ढेमा, दियरा, पारसपट्टी व कैथवारा में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों के साथ पंचायत कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इस दौरान गांव की गलियों, संपर्क मार्गों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े-कचरे को हटाकर उसका उचित निस्तारण किया गया। पंचायत कर्मियों ने ग्रामीणों को घरों के साथ आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। लोगों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा खुले में कूड़ा नहीं फेंकने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Champawat News: सेवा संकल्प अभियान:जनपदभर मे...