सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। बंधुआकलां थाना पुलिस और गोकशी के आरोपियों की शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक घायल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल आरोपी फिरोज को उपचार के लिए सीएचसी हसनपुर में भर्ती कराया गया। जबकि दूसरे आरोपी अमजद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना 10/11 की मध्य रात्रि की है। मामला जनपद सुल्तानपुर के थाना बंधुआ कला क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति गोकशी (गौहत्या) करने की फिराक में जा रहे हैं। सूचना मिलते ह...