Sultanpur News: गूंजा 'सरकार की आमद मरहबा', रोशनी से नहाया शहर
सुल्तानपुर, अगस्त 25 -- Sultanpur News: ्रसुलतानपुर। अंजुमन आशिकाने शोहदाए-इस्लाम अहिरौली की सरपरसती में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित जलसे में देर रात तक अकीदत और मोहब्बत का माहौल कायम रहा। दर्जनभर से अधिक अंजुमनों ने शिरकत कर नातिया कलाम पेश किए। सफेद लिबास में सजे अंजुमनों के सदस्यों ने हाथों में धार्मिक परचम लेकर जब अपनी पुरसोज आवाज में नात पढ़ीं तो पूरा माहौल नूरानी हो उठा। हर तरफ 'सरकार की आमद मरहबा' और 'नबी की आमद मरहबा' के सदाओं से फिजा गूंजती रही। इस दौरान जिला मुख्यालय पर चौक, गंदा नाला, अनू और राहुल चौराहा, बासमंडी खैराबाद पांचूपीरन आदि स्थान पर गजब की सजावट की गई थी। रोशनी से नहाए शहर में अंजुमने नातिया कलाम पेश करतीं रही। जलसे में अंजुमनों ने 'हुजूर लाजवाब हैं...' और 'महक रहे हैं आज भी नगर-नगर, गली-गली...' जैसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.