सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव में आंधी-तूफान में गिरे चिलबिल के पेड़ की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। गांव निवासी संतोष सिंह के मुताबिक, नौ अक्टूबर को उनके पट्टीदार अंशुल सिंह गिरे पेड़ की लकड़ी काटकर ले जा रहे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने की धमकी दी। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब पांच बजे अंशुल की मां फूलकली ने रास्ते में रोककर बातचीत शुरू की। इसी दौरान अंशुल और उसके पिता अमर बहादुर सिंह भी पहुंच गए। तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संतोष ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उन्हें थाने भेज दिया। थाना प्...