Sultanpur News: गन्ने के खेत में मिला अजगर,पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। बारिश और तेज हवा के बीच गन्ने की गिरी फसल को बांधने पहुंचे किसान उस समय दहशत में आ गए, जब खेत में करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई पड़ा। किसान की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। शोभीपुर गांव निवासी किसान राम संवारे वर्मा रविवार सुबह बेटे सुरेंद्र वर्मा के साथ गन्ने की फसल को खड़ा कर बांधने के लिए खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान गन्ने के बीच अजगर दिखाई दिया। अजगर देखते ही दोनों खेत से बाहर निकल आए और इसकी सूचना वनकर्मी मनोज कुमार को दी। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: नाले के पास निकला अजगरा, वन विभाग ने पकड़ा बारिश के बीच मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.