सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत दोस्तपुर में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क और इंटरलॉकिंग की मरम्मत सही ने नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को डाकखाना गली में सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। इसी तरह बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई इंटरलॉकिंग में शनिवार को एक पिकअप का पहिया फंस गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुदाई के बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया है, जिससे आए दिन वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश सोनकर ने बताया कि क्षेत्र में जल निगम की ओर से काम कराया जा रहा है। खुदाई के बाद सड़क और इंटरलॉकिंग की स्थिति ठीक कराने के ल...