Sultanpur News: खतौनी में अंश दर्ज न होने से खाद के लिए भटक रहे किसान
सुल्तानपुर, जुलाई 11 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। धान की रोपाई के बीच खतौनी में हिस्सेदारी (अंश) दर्ज न होने से क्षेत्र के कई किसान खाद पाने के लिए परेशान हैं। फार्मर रजिस्ट्री में नाम न खुलने के कारण उन्हें दुकानों से खाद नहीं मिल पा रही है। कस्बे के बभनैया पूरब निवासी आनंद प्रकाश, अरविंद कुमार और अनिल कुमार खाद लेने पहुंचे तो फिंगर सत्यापन के बाद भी फार्मर रजिस्ट्री नहीं खुली। कृषि रक्षा इकाई केंद्र से उन्हें जन सेवा केंद्र भेजा गया, जहां पता चला कि खतौनी में अंश निर्धारण न होने के कारण रजिस्ट्री अपडेट नहीं हो पा रही है। किसानों का आरोप है कि संयुक्त खातेदारों की हिस्सेदारी दर्ज कराने का अभियान चलने के बावजूद दोस्तपुर टाउन और देहात के कई खातों में अब तक अंश दर्ज नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पर्याप्ता मात्रा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.