Sultanpur News: क्षत्रिय कल्याण परिषद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा ने शुक्रवार दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में संगठन ने वर्तमान सामाजिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक नीतियों तथा कानूनों में संशोधन व समीक्षा की मांग उठाई है।परिषद की प्रमुख मांगों में 'सवर्ण आयोग' का गठन शामिल है। संगठन ने तर्क दिया कि अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग और पिछड़ा वर्ग आयोग की तर्ज पर समानता और न्याय के हित में सवर्ण आयोग भी बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही मांग की गई है कि एससी/एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए। परिषद ने इस अधिनियम को दुर्भावनापूर्ण और प्राकृतिक न्याय के विपरीत बताया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.