सुल्तानपुर, सितम्बर 8 -- Sultanpur News: चांदा,संवाददाता। विद्युत विभाग की ओर से मंगलवार को नगर पंचायत कोइरीपुर में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर लोगों के कनेक्शन और बकाया बिल की जानकारी किए। विभाग की तरफ से अचानक शुरू किए गए अभियान से हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभाग की टीम ने कुल 224 विद्युत संयोजनों की जांचा, इस दौरान छह संयोजनों में अनियमितता सामने आई। वहीं लंबे समय से विद्युत बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर भी विभाग ने कार्रवाई किया। बकाया भुगतान के चलते 63 विद्युत संयोजनों को विच्छेदित किया गया। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विभाग ने बिजली चोरों पर कसा शिकंजा, 6 लोगों पर एफआईआर चेकिंग अभियान के दौरान विभाग को बकाया विद्युत बिलों की वसूली में भी...