सुल्तानपुर, अक्टूबर 11 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पयागीपुर स्थित मुख्य परिसर में सुलतानपुर एवं आस पास के लोगों को उच्च शिक्षा की धारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में प्रथम महाविद्यालय के संस्थापक, शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक बाबू गनपत सहाय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी एवं प्राचार्य प्रो.अंग्रेज सिंह ने उनकी प्रतिमा पर भावपूर्ण माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।प्रबंधक ने बताया कि बाबू जी का जन्म 10 अक्टूबर 1881 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 1905 में मेयो कॉलेज, इलाहाबाद में प्रवक्ता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। 1907 में सुलतानपुर आकर वकालत प्रारंभ किया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: कमला राय महाविद्यालय में मनाई गई लोकनायक जयप...