सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज। थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को शनिवार को केला बेचने के दौरान लाठी-डंडों से पीट दिया गया। हमले में उसका दाहिना हाथ टूट गया। घायल को सीएचसी जयसिंहपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है। रामचंद्रपुर निवासी राम निहाल पुत्र सुकरू शनिवार को मूंगर तुरकहिया में केला बेचने गया था। आरोप है कि दोपहर करीब एक बजे गांव के ही मंगरु पुत्र दाढ़ी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में राम निहाल का दाहिना हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सीएचसी जयसिंहपुर ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: केला बेचने गए व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा थानाध्यक्ष अखंडदेव मिश्रा न...