सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता । केएनआई उपकेन्द्र की 33हजार की लाइन ब्रेकडाउन में होने व शहर के बिनोवापुरी मोहल्ले में रविवार की रात में केबल में आग लगने से आधा दर्जन मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। केबल जलने की सूचना देने के बाद भी विभाग ने जली केबल रात में नही बदला। सोमवार को शाम पांच बजे केबल बदले जाने के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। 20 घंटे तक लगातार बिजली कटौती होने से उमसभरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे। पानी के लिए लोगों को समस्या होने पर दूर-दराज हैंडपम्प से पानी भरकर लाना पड़ा। जिले के केएनआई विद्युत उपकेन्द्र की 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन में होने से उपकेन्द्र से जुड़े शहर व ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। इसके साथ शहरी फीडर की विनोवापुरी के पास मेन लाइन की केबल में रविवार की रात 9 बजे आग भी लग गई। जिससे पू...