सुल्तानपुर, जुलाई 26 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोथरा कला बाजार में शनिवार को बाइक सवार युवक एक कुत्ते से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान निवासी पांडेपुर निवासी राजकुमार पटवा पुत्र रामफेर पटवा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजकुमार पटवा कोथरा कला बाजार से अपने घर पांडेपुर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कुत्ते को ब...