Sultanpur News: कुएं में गिरीं दो नीलगाय, सुरक्षित निकाला गया
सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव के करीब रविवार को सड़क किनारे स्थित एक कुएं में दो नीलगाय गिर गईं। दोपहर दो बजे के करीब स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर गोसाईगंज थाने से हेड कांस्टेबल प्रमोद रावत और हेड कांस्टेबल सत्यानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों नीलगायों को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान एहतियात बरती गई ताकि वन्यजीव को चोट न पहुंचे। बाहर निकलने के बाद दोनों नीलगाय सामान्य स्थिति में दिखाई दीं और सुरक्षित स्थान की ओर चली गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.