सुल्तानपुर, अगस्त 26 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।सिहोरीया गांव निवासी शोभा देवी पत्नी रामपाल कनौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी को नंदापुर निवासी अंकुश पुत्र मुन्नालाल कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोप है कि किशोरी को भगाने में सराय गोकुल निवासी अभय पुत्र रामचरन ने भी अंकुश का साथ दिया। पीड़िता की मां के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस के साथ बेटी की तलाश करते हुए वह अंकुश के घर पहुंचीं, जहां उनकी पुत्री रात करीब तीन बजे मिल गई। पुलिस ने अभय को पक...