सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- Sultanpur News: चांदा,संवाददाता। महिला शिक्षामित्र अपने पति के साथ बाइक से विद्यालय जाते समय कार की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गये। चांदा कोतवाली क्षेत्र रामनगर गांव के पास सड़क हादसा हुआ । गुरुवार सुबह चांदा क्षेत्र के रामनगर निवासी अजय सिंह पुत्र जोखन सिंह अपनी शिक्षामित्र पत्नी नूतन सिंह को बाइक से घर से कार्यरत प्राथमिक विद्यालय महारानी पश्चिम छोड़ने लेकर जा रहे थे जैसे चांदा पट्टी मार्ग के रामनगर के पास पहुचे तभी एक अर्टिगा कार वाहन से पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सड़क पर जा गिरी वही दोनों अजय सिंह व पत्नी नूतन सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए । दोनों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया । जहा से चिकित्सको ने हालत गम्भीर होने की दशा में जिला मेडिकल कालेज रिफर कर दिय...