सुल्तानपुर, जुलाई 10 -- Sultanpur News: गोसाईंगंज,संवाददाता।गोसाईगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ बलिया मार्ग पर सैदपुर के पास शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। दुर्घटना में महिला का दायां पैर टूट गया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सैदपुर के सियाराम निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बताया है कि शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनकी मां सूरजकली अपने घर के सामने खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने दुर्घटना के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर घायल, हा...