सुल्तानपुर, अगस्त 20 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता। विकास खंड में गुरुवार को मनरेगा के मुख्य प्राविधिक परीक्षक एसपी सिंह ने ग्राम विकास अधिकारियों व मनरेगा से जुड़े कार्मिकों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया और इसके बाद विगत तीन वर्षों में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मनरेगा कार्यों के अभिलेखों, मास्टर रोल और फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों संबंधित किसी भी शिकायत की जांच में अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यस्थल का स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और अभिलेखों में दर्ज विवरण के अनुसार ही कार्यों की प्रगति सुनिश्चित कराएं। यह भी पढ़ें- मनरेगा योजना में धांधली का आरोप, उच्चस्तरीय जा...