सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। जेके लक्ष्मी विद्या योजना के तहत नाग पंचमी की शाम दियरा चौराहे पर क्षेत्र के 35 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की किट वितरित की गई। बैग, पेन, काफी, थर्मस आदि सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। जगन्नाथ वर्मा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के राजमिस्त्रियों के बच्चों को बैग, कॉपी, पेन, जामेट्री बॉक्स और थर्मस आदि शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। उन्होने ने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण बच्चों की शिक्षा बाधित न हो, इसके लिए हर वर्ष संस्था जरूरतमंद बच्चों का चयन कर उन्हें शिक्षा किट उपलब्ध कराई जाती है। संस्था का प्रयास है कि बच्चों की पढ़ाई में अपनी ओर से भी कुछ सहयोग किया जा सके।टेक्नीशियन हेड भूपेंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के भविष्य...