सुल्तानपुर, अगस्त 21 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-बलिया हाईवे के कादीपुर स्थित पटेल चौक पर 62 करोड़ रुपए की धनराशि से ओवरब्रिज का निर्माण होगा। ओवरब्रिज के निर्माण होने से पांच लाख से अधिक लोगों को जाम से निजात मिलेगी। आरओबी के नहीं होने से हाईवे के इस चौराहे पर प्रतिदिन दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर तक लम्बा जाम लग रहा है। इससे मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2011-12 से लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित कादीपुर नगर पंचायत के पटेल चौक पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग चली आ रही है। अब तक इस बीच आरओबी निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनियों ने प्रस्ताव भेजा। लेकिन परियोजना को पूरा कराने के लिए शासन से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिला। वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्ताव शासन को सेतु निगम ने भेजा। जिस प...