सुल्तानपुर, सितम्बर 21 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लामा बनकढ़ा निवासी राम सम्भार मिश्र के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिवंगत के परिजनों को शोक पत्र भेजकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के पुत्र ओम प्रकाश मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से भेजा गया शोक पत्र सौंपा। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राम सम्भार मिश्र के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कांग्रेस नेता ओपी चौधरी ने कहा कि गुरुजी के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...