Sultanpur News: कर्नल ने किया एनसीसी यूनिट का निरीक्षण
सुल्तानपुर, अक्टूबर 12 -- Sultanpur News: सुलतानपुर। 18 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष सहाय ने सोमवार को राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनसीसी इकाई का निरीक्षण किया। एनसीसी कैडेट्स ने कमांडिंग ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कर्नल आशुतोष सहाय ने सेना भर्तियों की जानकारी देते हुए एनसीसी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट बालचंद्र सिंह, प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार, प्रशिक्षक सत्येन्द्र सिंह सहित सभी एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.