Sultanpur News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 16 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता नलकूप पर नहाने गए एक किशोर की करंट की चपेट में आने से जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिवार के सदस्यों ने मांगों को लेकर अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर परिवारजन अंतिम संस्कार को राजी हुए।गोसाईगंज के कनौली निवासी शिव बालक (17) पुत्र स्व. जियालाल शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से अपने दो दोस्त के साथ गांव के ही भोला सिंह के नलकूप पर नहाने गए थे। भोला सिंह ने फसलों को बचाने के लिए अपने खेत के चारों तरफ लोहे के कंटीले तारों का बाढ़ लगाया है। कंटीले तार के ऊपर कपड़ा रख कर शिव बालक नहाने चला गया। नहाने के बाद जब वह वापस कपड़ा लेने आया इसी बीच करंट की चपेट में आ गया। साथ नहाने गए दोस्तों की गुहार पर लोग मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.