सुल्तानपुर, जुलाई 22 -- Sultanpur News: सुलतानपुर,संवाददाता। जूडूपुर कम्पोजिट स्कूल भवन जर्जर हो गया है। इससे बरसात में स्कूल भवन ढहने का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों व छात्राओं की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। रालोद ने स्कूल बिल्डिंग को लेकर शिक्षा महकमें के अधिकारियों से नए भवन निर्माण कराने की मांग की है। कुड़वार ब्लाक क्षेत्र के जूडूपुर कम्पोजिट स्कूल के जर्जर भवन को लेकर रालोद के जिलाउपाध्यक्ष मो.जुबेर ने जिले के बीएसए समेत शिक्षा महकमें के अधिकारियों को पत्र लिखकर नए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है। बरसात में बिल्डिंग के ढहने से बड़ा खतरा होने की आशंका जताई है। इसके साथ बाउंड्रीवाल के निर्माण के साथ सफाई व्यवस्था टीक कराने की भी मांग की है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: 1958 में बने अम्बीवाला प्राथमिक स्कूल का भवन जर्जर, 45 बच्चों की ...