सुल्तानपुर, जुलाई 19 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। कटका क्लब सामाजिक संस्था की ओर से रविवार को बारिश के बीच कटका बाजार में पाकड़ के पौधों का रोपण किया गया। यहां कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने किया। संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। संस्था के सदस्य उत्तम सिंह ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, शुद्ध वायु उपलब्ध कराने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित ...