Sultanpur News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर दो महिलाएं घायल
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता विजेथुआ राजापुर गांव में रविवार सुबह करीब सात बजे पुट्टी लाल और मुन्नी लाल का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान से सटा छप्पर भी धराशायी हो गया। छप्पर के नीचे खाना बना रहीं बेवा फूला देवी और पूनम मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला।फूला देवी पत्नी स्व पुट्टी लाल और पूनम पत्नी मुन्नी लाल सगे भाइयों की पत्नियां हैं। दोनों परिवार एक ही मकान में रह रहे थे। हादसे में मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। अचानक मकान गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्राम प्रधान पति संदीप ने बताया कि घटना की जानकारी तत्काल लेखपाल को दे दी गई है। राजस्व टीम के पहुंचने के बाद मकान गिरने से हुए नुकसान का आकलन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.