Sultanpur News: कंबाइन मशीन रोककर चालक व मालिक के साथ मारपीट, दांत टूटा
सुल्तानपुर, नवम्बर 20 -- Sultanpur News: कूरेभार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेउर गांव के पास धान की कटाई करने जा रहे कंबाइन मशीन चालक और उसके मालिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, इटवा मलनापुर गांव निवासी विभु सिंह 19 नवंबर को अपनी कंबाइन मशीन लेकर चालक के साथ धान की कटाई करने सेउर गांव जा रहे थे। सेउर गांव के सर्विस लेन पर पहुंचते ही गुलजार पुत्र शकील, आसिफ पुत्र कादिर निवासी सेउर चमरुखा और तीन-चार अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और मशीन के आगे खड़े हो गए। आरोप है कि इसके बाद उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर विभु सिंह,चालक संतोष, हेल्पर पंकज और हेल्पर खुबलाल के साथ लाठी-डंडों तथा लोहे की रॉड से मारपीट की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.