सुल्तानपुर, जुलाई 28 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुदनापुर बाजार में परिवहन विभाग ने मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर दो ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर कार्रवाई की। विभाग की ओर से करीब डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया है। इस कार्रवाई से नियम विरुद्ध वाहनों का संचालन करने लोग भयभीत हैं।पीटीओ शैलेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान दोनों वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए। इस पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 61,250 रुपये व दूसरी पर 83,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए परिवहन विभाग की कार्रवाई की सराहना करते हुए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाने की मांग की है। पीटी...