सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- Sultanpur News: मोतिगरपुर, संवाददाता। इंडियन बैंक की शाहपुर नानेमऊ शाखा में बिना एटीएम लिए ही खाताधाक के खाते से एटीएम के जरिए लाखों रुपये निकाल लिए गए। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता ने पहले बैंक से शिकायत की। बैंक प्रबंधक के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने मोतिगरपुर थाने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ता ने मुकदमा दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है। पीड़िता अनीता मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दमोदरपुर गांव की रहने वाली है। अनीता का आरोप है कि उसने अपने खाते पर कोई एटीएम कार्ड नहीं लिया है। इसके बाद भी उनके खाते से एटीएम के माध्यम से लाखों रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी होने पर उसने बैंक से संपर्क किया। इस दौरान बैंक की तरफ से कोई ...