सुल्तानपुर, सितम्बर 2 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एटीएम पर टप्पेबाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाताधारक के खाते से 18 हजार रुपया पार कर दिया। एटीएम बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी पुष्टि 'हिंदुस्तान' अखबार नहीं करता है।थानाक्षेत्र के देवा का पुरवा सुरौली निवासी जुनैद खान पुत्र समीद खान अपने भाई जैद खान का एटीएम लेकर गोसाईगंज बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम से पैसा निकालने गया हुआ था।सुबह 11 बजे जब पैसा निकालने का प्रयास कर रहा था कि एटीएम बूथ में घुसे दो टप्पेबाजों ने उसे झांसे में लेकर एटीएम बदल लिया। जब कुछ देर बाद मोबाइल पर दो बार मे 18 हजार निकासी का मैसेज आया तो उसे मामले की जानकारी हुई। जुनैद खान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखण...