सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: चांदा, संवाददाताचांदा क्षेत्र के छतौना कला गांव स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एक पत्ता वीर बाबा धाम में छोटी दीपावली के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी अंकुल मिश्र के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव में 1100 मिट्टी के दीप जलाकर दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। छोटी दीपावली की देर शाम धार्मिक स्थल परिसर में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हुईं। इसके बाद मिट्टी के 1100 दीपों में तेल और बाती डालकर उन्हें प्रज्वलित किया गया। देखते ही देखते पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चारों ओर फैली दीपों की मनमोहक छटा ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: छोटी दीपावली पर जमकर छोड़े गये पटाखे इस दौरान लोगों ने एक-...