सुल्तानपुर, अक्टूबर 25 -- Sultanpur News: दोस्तपुर, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बढ़ौली गांव के पास शनिवार को दो कारो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में जान गंवाने वाले बिहार निवासी अजय कुमार गुप्ता और श्याम बिहारी सिंह आपस में मित्र थे। दोनों विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद शनिवार रात करीब एक बजे मृतकों के परिजन दोस्तपुर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मारे गए लोगों के शव परिजनों को सौंपे गएघायलों का इलाज और परिजनों की मदद स्विफ्ट कार में सवार अशोक कुमार यादव और कृष्णा कुमार भी घायल हुए थे। अशोक का इलाज महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर टांडा, अंबेडकरनगर में चल रहा है, जबकि कृष्णा इलाज के बाद घर चले गए। वहीं दूसरी कार में आ...