सुल्तानपुर, अक्टूबर 1 -- Sultanpur News: कुड़वार, संवाददाता स्थानीय विकासखंड के सरैया पूरे बिसेन स्थित माध्यमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आल्हा गायकों ने बुंदेलखंड की वीरगाथाओं का सजीव वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वीर रस से ओतप्रोत गायन के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम में आल्हा गायक सम्राट हरिश्चंद्र गिरी, नरसिंह तिवारी और राम प्यारे पांडेय ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गायकों ने आल्हा-ऊदल की वीरता से जुड़े नैना गढ़ की लड़ाई, माड़वगढ़ की लड़ाई समेत विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली ढंग से गायन किया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: आल्हा गायन में गूंजे वीरता के किस्से वीरता, शौर्य और पराक्रम से जुड़े प्...