सुल्तानपुर, नवम्बर 7 -- Sultanpur News: गोसाईगंज, संवाददाता। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के पदाधिकारियों की शनिवार को बरौंसा स्थित एक निजी होटल में बैठक हुई। इसमें यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और सवर्ण आयोग के गठन की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने इन मांगों को लेकर सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर सूबेदार गौरी शंकर शर्मा ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिलना चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देते हुए आरक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने सवर्ण समाज की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग गठित करने की मांग की। अमित उपाध्याय (फौजी) ने कहा कि किसी भी वर्ग के हितों की अनदेखी किए बिना सामाजिक न्याय और समानता के आधार पर नी...