Sultanpur News: आम के पेड़ से लटकता मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव
सुल्तानपुर, सितम्बर 28 -- Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोसैसिंहपुर गांव के दानूपट्टी पुरवा में सोमवार सुबह 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुरउपति गांव के गोविंदपुर पुरवा निवासी छोटेलाल(60) पुत्र रामसमुझ दानूपट्टी गांव में एक परिवार के यहां रहकर जानवरों की देखभाल करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार रात भोजन करने के बाद वह सोने चले गए थे। सोमवार सुबह उन्होंने रोज की तरह जानवरों को चारा भी दिया। करीब छह बजे शौच के लिए निकली महिलाओं ने उन्हें आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटकता देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.