Sultanpur News: आमने-सामने बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर रेफर
सुल्तानपुर, जुलाई 26 -- Sultanpur News: गोसाईगंज /सुलतानपुर, संवाददाता। सुलतानपुर के गोसाईगंज बाजार में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बीड़ी गांव निवासी रितेश कुमार सिंह (28) अपने भतीजे शौर्य प्रताप सिंह के साथ बाइक से बाल कटवाने गोसाईगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सुलतानपुर की ओर से आ रहे सैफुल्लागंज निवासी राजू पुत्र राजकुमार और सचिन पुत्र जगदीश की बाइक से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रितेश कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। शौर्य प्रताप सिंह, राजू और सचिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.