सुल्तानपुर, सितम्बर 26 -- Sultanpur News: गोसाईगंज,सुलतानपुर संवाददाता। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार सुबह तक थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश के साथ चल रही तेज हवा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह पेड़ गिरने की स्थिति बन रही है, वहीं बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है। लगातार बारिश और तेज हवा से खेतों में पककर तैयार धान और गन्ने की फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार रात करीब दस बजे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर उघरपुर चौराहे के पास महुआ का भारी-भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। रात करीब एक बजे पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। यह भी पढ़ें- भारी बारिश से यूपी के इस पूरे जिले की बत्ती गुल, 600 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटे लगातार तेज हवा और बार...