Sultanpur News: आनूपुर में खड़ंजा सड़क की बदहाली देखने पहुंचे लेखपाल
सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता हिन्दुस्तान अख़बार में प्रकाशित खबर का असर शुक्रवार को देखने को मिला। दोस्तपुर ब्लॉक के आनूपुर गांव में जल जीवन मिशन की खुदाई के बाद बदहाल पड़े खड़ंजा मार्ग और उसमें भरे कीचड़युक्त पानी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया।जयसिंहपुर एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लेखपाल अखिल शर्मा को मौके पर जांच के लिए भेजा। लेखपाल ने गांव पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। जांच में खड़ंजा मार्ग ऐसा मिला कि उस पर साइकिल से चलना भी मुश्किल है। निरीक्षण के बाद लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को भेजते हुए सड़क की खराब स्थिति और जलभराव की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी। उन्होंने बताया कि मार्ग की मरम्मत और सुधार के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.